दयानतपुर को जोडने वाले संपर्क मार्ग का शिलान्यास उत्तर प्रदेश पुलिस की सब इंस्पेक्टर  श्वेता से कराया
गौतमबुद्धनगर।  (शफ़ी मोहम्मद सैफ़ी)जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम दयानतपुर के सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में विभिन्न ग्रामों के लोगों से कहा कि गरीब व जरूरतमंदों को शिक्षित करना राष्ट्र की सबसे बडी सेवा है  उन्होंने कहा कि विद्यालय विगत कई वर्षों से दयानतपुर के आस-पास स्थित ग्राम बल्लभनगर उर्फ कर्रोल, रामपुर व सिवारा आदि ग्रामों के उन जरूरतमंद और गरीब लोगों को शिक्षा प्रदान कर रहा है, जो धन के आभाव की वजह से व्यवसायिक विद्यालयों में नही जा पाते हैं। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’विगत कई वर्षों से क्षेत्रवासियों की मांग थी कि विद्यालय तक संपर्क मार्ग बने, जिससे पढने वाले बच्चों को बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से निजात मिल सके। इसी को देखते हुए यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मंजूरी दिलवाकर, लगभग 750 मी0 लम्बे बनने वाले मार्ग से यह विद्यालय सीधे दयानतपुर से जुड जायेगा।’’ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’ग्राम दयानतपुर में आज लगभग 01 करोड 02 लाख रूपये की धनराशि के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया, लेकिन विकास की यह प्रक्रिया आगे भी सतत चलती रहेगी, जिससे सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र को मूलभुत सुविधाओं से संतृप्त किया जा सके।"महिला सशक्तिकरण व सम्मान के दृष्टिगत ग्राम दयानतपुर को जेवर से रजवाहे तक जोडने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग का शिलान्यास उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर  श्वेता से कराया।विद्यालय के अध्यक्ष हंसराज सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपस्थित ग्राम रामपुर बांगर, बल्लभनगर उर्फ कर्रोल, सिवारा, बेगमाबाद व दयाानतपुर आदि अनेकों ग्रामों से पधारे ग्रामीणों का धन्यवाद किया। ------------------------------
ग्रामीण विकास मेरी प्राथमिकता है।

 जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने खंड विकास कार्यालय जेवर में शमशमनगर न्याय पंचायत के ग्राम प्रधानों व विकास से सम्बन्धित अधिकारियों से कहे। आज दोपहर उपरोक्त न्याय पंचायत के अन्तर्गत आने वाले ग्राम मेवला गोपालगढ, अलियाबाद मेंहदीपुर, झुप्पा, भगवंतपुर छातंगा, कानीगढी, गोविन्दगढ, जेवर खादर, जेवर बांगर, श्यामनगर, बल्लभनगर उर्फ कर्रोल, सिरसा माछीपुर, रामपुर बांगर व डुढेरा ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव व प्रभारी खंड विकास अधिकारी तथा ब्लाॅक के अन्य अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्रामीण विकास की चल रही धीमी रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, इससे जुडे हुये सभी सम्बन्धित लोगों को विकास कार्यों में गति व पारदर्शिता लाने हेतु स्पष्ट निर्देश दिये। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मीटिंग में यह भी कहा कि ’’मैं कोई जांच अधिकारी नही हूॅ, लेकिन मेरा मकसद है कि जनाकांक्षाओं के अनुरूप ग्रामों के विकास कार्य गुणवत्तापरक रूप से तेजी से हों तथा मेरे स्तर से जो भी सहयोग वांछित है, वह मैं ऐसी बैठकों के माध्यम से आपको देता रहू।खंड विकास कार्यालय पर धरनारत भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के किसानों के मध्य में जाकर, किसान भाईयों सेे सम्बन्धित बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए, उन्हें जनता से जुडे मुददों को उठाये जाने हेतु धन्यवाद भी दिया। मुख्य रूप से इस धरने में बाॅबी सिंह, राजमल सिंह, श्यौराज सिंह आदि किसान नेता मौजूद थे।
आज की इस बैठक में अलियाबाद उर्फ मेंहदीपुर के ग्राम प्रधान  अनवर प्रधान, झुप्पा के प्रधान  अशोक सिंह, रामपुर बंागर के प्रधान  राजेन्द्र सिंह, बल्लभनगर उर्फ कर्रोल के प्रधान पुत्र  ऋषिकेश मीणा, सिरसा माछीपुर के प्रधान  मुकेश सिंह, कानीगढी के प्रधान  वीरेन्द्र सिंह, गोविन्दगढ के प्रधान  मुकेश सिंह आदि के प्रधान मौजूद रहे। 
Share To:

Post A Comment: