ग्रेटर नोएडा(खालिद सैफी):बुधवार को भाकियू अम्बावता   का एक  प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश भाटी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक
 अधिकारी नरेंद्र भूषण से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।बृजेश भाटी ने बताया कि  ग्रेटर नोएडा क्षेत्र अंतर्गत गांव ऐछर में हो रहे  अतिक्रमण व चारों तरफ फैल रही गंदगी , जलभराव,पार्क में बिजली के नंगे तार व टूटे पड़े हैं तथा  स्ट्रीट लाइट खराब , अवैध तरीके से ठेली पटरी वाले सड़क पर जाम लगा रहता है वहीं गांव डेरिन में 5 परसेंट के प्लॉट में पानी भरा हुआ है और मच्छरों का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है गंदगी से ग्रामीण का बूरा  हाल है गांव की सड़कें टूटी पड़ी हैं वहीं संगठन के कार्यकर्ता ने बताया की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत विवो कंपनी के समीप गांव जगनपुर के पास प्राधिकरण का नाला टूटा हुआ है जिसमें तीन चार गायों को गिरकर मौत हो चुकी है कई बार गांव के बच्चे बुजुर्ग गिर चुके हैं जिससे गांव में गंदगी का आलम बढ़ रहा है और बीमारियां फैल रही है इन सभी समस्याओं को लेकर प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी को अवगत कराया सीईओ साहब ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है इस मौके पर आलोक नागर बृजेश भाटी चौधरी महेश कसाना नरेंद्र भाटी मनीष बीडीसी संदीप चंदेला कृष्ण नागर अनिल कसाना रणजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे!
Share To:

Post A Comment: