ग्रेटर नोएडा (खालिद सैफी):


जनपद में चलाए जा रहे लगातार धरपकड़/चेकिंग अभियान के तहत बिसरख  कोतवाली पुलिस बीती रात तीन शातिर चोरों को चोरी की छह मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है ।पुलिस को  मुखबिर की सूचना मिली थी कि 3 संदिग्ध व्यक्ति कोतवाली क्षेत्र के ही पैरामाउंट सोसायटी के पास बंद खंडहर का कमरे के पास बैठे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच तो पुलिस को देखकर तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे वहीं पुलिस ने तीनों लोगों का इच्छा कर कर धर दबोच लिया।
 जिनकी की पहचान रिजवान पुत्र शमशेर निवासी हल्द्वानी , दीपक पांडे पुत्र स्वर्गीय राज बिहारी निवासी हल्द्वानी, शिवा पुत्र मुंशी निवासी सिमडेगा झारखंड के रूप में हुई है ।पुलिस पुछताज तीनो आरोपियों के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में ग्रेटर नोएडा तृतीय पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांत शर्मा ने बताया कि बीती रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति पैरामाउंट सोसायटी के पीछे ईट भट्टे के कमरे के पास बैठे हुए है। पुलिस मौके पर  पहुची तो तीनो लोग  मोटरसाइकिलो को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस ने तीनो लोगो का पीछा कर धर दबोच लिया। फिलहाल पुलिस तीनों चोरों से पूछताछ कर रही है उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों लोग शातिर किस्म के चोर हैं जिनका  अपराध की दुनिया से पुराना नाता रहा है।


Share To:

Post A Comment: