आशीष सिंघल: 




गौतमबुद्धनगर। जिलाधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह ने विजयदशमी के शुभ अवसर पर समस्त जनपद वासियों को अपनी शुभकामनाएं भेंट की हैं। जिलाधिकारी व एसएसपी ने अपने संदेश में समस्त जनपद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों- कर्मचारियों, बुद्धिजीवियों, किसानों, पत्रकार बंधुओं, श्रमिकों, अध्यापकों एवं चिकित्सकों तथा अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट करते हुए सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि विजयदशमी का त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा है कि समस्त जनपदवासी विजयदशमी के पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाए। अतः समस्त जनपद वासियों को इस महत्वपूर्ण अवसर पर पुनः हार्दिक बधाई। 
Share To:

Post A Comment: