आशीष सिंघल:
गौतम बुद्ध नगर के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जानीपुरा गांव में गुरुवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक महिला पर हमला कर दिया और इसके बाद भी बदमाश कई घरों में देखे गए इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है गौरतलब है कि बिलासपुर का निकटतम गांव जानीपुरा जहां के श्यामवीर की पुत्रवधू राजेश जो कमरे का ताला लगाने गई थी जब उसने देखा एक व्यक्ति दीवार कूदकर घर में घुसा है उसने जैसे ही शोर मचाया वह व्यक्ति महिला से भिड़ गया और किसी धारदार हथियार से हमला करके भाग गया इस बारे में श्यामवीर ने बताया कि इस घटना के बाद भी वह चोर अशोक व सूरज के घर पर भी गए उन्होंने बताया की यह घटना 10:00 बजे की है उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया पुलिस मौके पर पहुंची वहीं तालडा गांव निवासी करण सिंह हवलदार ने बताया कि उनके गांव में भी इस तरह का रात शोर मचा। आखिर कौन है वह लोग जो क्षेत्र में दहशत फैला रहे हैं और लूटपाट करना उनका उद्देश्य है हालांकि दनकौर पुलिस ने हर गांव में मीटिंग ली है और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि अगर कोई ऐसी घटना हो तो तुरंत उन्हें सूचित करें!


Post A Comment: