धर्मेंद्र कुमार राजस्थान प्रभारी:
(जयपुर ब्यूरो)
मानव समाज सेवा संस्थान, राजस्थान वार्ष्णेय पालिका संतोषी माता मंदिर सेवा समिति एवं राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवी नगर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान व निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा!
विवेक विहार स्थित संतोषी माता मंदिर में 21 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा शिविर में रक्तदान, स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक आंखों की जांच आनंद आई हॉस्पिटल के सहयोग से होगी इसके साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई, बीएसडी, अस्थमा की जांच, दांतों की जांच एवं सामान्य जांच कर सभी तरह के चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे! उपलब्ध दवाइयां निशुल्क वितरित की जाएगी!
शिविर के दौरान चिकित्सा टीम में आयुर्वेद के डॉक्टर विनोद शर्मा, डॉ मनीष वार्ष्णेय, डॉ पीयूष त्रिवेदी, होम्योपैथिक के डॉक्टर मुकेश गुप्ता, डॉ एस के जोशी, डॉक्टर रेणु कुलश्रेष्ठ, डॉ रुचिरा शर्मा, फिजियोथैरेपी के डॉक्टर अजीत सहारण, डॉ सौरभ गुप्ता, एलोपैथी के डॉक्टर मुकेश सिंघल, डॉक्टर अनिल नायर, डॉ विष्णु भूतिया, डॉ वैभव त्रिवेदी, गायनी डॉक्टर नेहा भारद्वाज, डॉ ऋतु दंड, हड्डी रोग के डॉक्टर नवीन शर्मा, डॉ आर के माथुर, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुनील गर्ग, डॉक्टर नीलाभ महरु, नाक कान गला स्पेशलिस्ट डॉ दीपक भारद्वाज, डॉक्टर सुनील तंवर, डायबिटीज के डॉक्टर सुनील दंड, अपनी चिकित्सीय सेवाएं देंगे! इसके साथ ही योगाचार्य ढाकाराम सापकोटा, व अरविंद सिंह योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाएंगे! शिविर का आयोजन डॉ मुकेश गुप्ता, विक्रम गुप्ता, मोहन लाल शर्मा, आशीष पोरवाल, संजय वार्ष्णेय, श्याम विजय, डॉ अनिल नायर, पंकज वार्ष्णेय, प्रवीण झंवर द्वारा किया जाएगा!


Post A Comment: