आशीष कुमार सिंघल:

ग्रेटर नोएडा।  गौतम बुद्ध नगर के दनकौर कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर एक युवती को बरामद किया है इस मामले में आरोपी ने पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है गौरतलब है कि दनकौर थाना क्षेत्र के डेरीन ख़ूबन निवासी ताहिर ने दनकौर पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी पुत्री को जो ग्राम के बाहर चरवाहे से अपनी भैंस को लेने गई थी वहां से अकरम पुत्र शौकीन निवासी डेरीन ख़ूबन व बल्ले पुत्र शौकत निवासी डेरीन ख़ूबन  व हजीमुद्दीन पुत्र राजुद्दीन निवासी ग्राम चूहड़पुर  थाना दनकौर उसकी पुत्री को जबरन अपनी गाड़ी में ले गये इस मामले में पुलिस ने  इस मामले की गंभीरता से जांच की और रविवार की सुबह गलगोटिया के सामने से मुखबिर की सूचना पर अकरम के साथ युवती को बरामद कर लिया। इस मामले में दनकौर कोतवाल फरमूद अली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी
Share To:

Post A Comment: