ग्रेटर नोएडा।(शफ़ी मोहम्मद सैफ़ी) इंडिया एक्सपो मार्ट को एक बार फिर से बेस्ट एमआईसीएस वेन्यू यू ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया है। इसी के साथ ही इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन  राकेश कुमार को बेस्ट एमआईसी पर्सन ऑफ द ईयर 2018के खिताब से नवाजा गया है। 5अक्टूबर को नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित 14 वे इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एंड ट्रैवल अवॉर्ड 2018के दौरान  राकेश कुमार और इंडिया एक्सपो मार्ट को यह सम्मान दिया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री रामदास अठावले की ओर से यह अवॉर्ड  राकेश कुमार को दिया गया। बता दें कि पिछले साल भी आयोजित इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एंड ट्रैवल अवॉर्ड में  राकेश कुमार और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट को इसी खिताब से नवाजा गया था।

अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद राकेश कुमार ने कहा, " इंडिया एक्सपो मार्ट अपनी स्थापना के बाद से गुणवत्ता और सेवा में बेंचमार्क स्थापित कर रहा है। हमारा अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर इवेंट  ऑर्गेनाइजर्स को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी देने की हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है. हमें इस बात की खुशी है कि इवेंट और एग्जिबिशन ऑर्गेनाइजर्स ने हम पर भरोसा जताया है और हम हैं इस श्रेणी में सबसे ऊपर रखा है.

उन्होंने कहा की मुझे यह साझा करने में खुशी है कि एक नया हॉल स्थापित करने के साथ, हमारी योजनाएं एक्सपोमार्ट में होने वाले बडे event के लिए14,000 वर्गमीटर अतिरिक्त स्थानआगे आने वाले बडे प्रदर्शनी के लिए प्रदान कर सकेगी।  कुमार ने आगे कहा कि हम जल्द ही आईईएमएल में आगामी होटल परियोजना विवरण का अनावरण करेंगे।

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में जेपी गोल्फ कोर्स के पास स्थित है। नये 8 लेन के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे की मदद से यहां सेंट्रल दिल्ली और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है। सेंट्रल दिल्ली से यहां तक की दूरी अगर आप कार से तय करते हैं तो कुल 45 मिनट का समय लगता है। ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शनी और कार्यक्रम आयोजित कराने के उद्देश्य से राकेश कुमार ने इंडिया एक्सपो सेंटर की शुरुआत ग्रेटर नोएडा में कराई थी। इंडिया एक्सपो मार्ट का आधिकारिक नाम इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड है।  राकेश कुमार मौजूदा समय में इसके चेयरमैन है।

इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट 58 एकड़ में फैला हुआ है और इसे 2.5 मिलियन वर्ग फीट यानी 25 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का परिसर बनाया गया है। इसकी आधारशिला तत्कालीन डिप्टी माननीय पीएम  लालकृष्ण आडवाणी द्वारा रखी गई थी, वही 2006 में इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो,प्रिंट पैक, एशियन डेवलपमेंट बैंक और एफडीआई वर्ल्ड डेंटल कांग्रेस जैसे कई बड़े एग्जिबिशन तथा कॉन्फ्रेंस अब तक कराए जा चुके हैं।

पिछले साल इंडिया एक्सपो मार्ट ने3MW मेगा वाट की क्षमता वाला सोलर रूफटॉप प्लांट भी लगाया है। यह प्लांट न सिर्फ स्वच्छ ऊर्जा के साथ कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की इंडिया एक्सपो एंड मार्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि इसी के साथ ही अगले 25 साल में यह प्रोजेक्ट करीब 38 करोड़ की बचत भी करेगा। यह सोलर प्लांट इंडिया एक्सपो मार्ट की छत पर 35 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। इसे तैयार करने में 7860 ट्राईना टीवी मॉडूल्स का इस्तेमाल किया गया है। इस सोलर प्लांट की मदद से इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट को अपनी ऊर्जा खपत का 50 फ़ीसदी हिस्सा कम करने में मदद मिली है।
Share To:

Post A Comment: