ग्रेटर नोएडा( खालिद सैफी): दादरी विधानसभा के समाजवादी पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शनिवार को जीटी रोड दादरी स्थित आरजी गार्डन में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव एवं संचालन एडवोकेट श्याम सिंह भाटी ने किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में विधानसभा के कोने कोने से आये हजारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी एवं तानाशाही ने देश को बर्बाद करके रख दिया है वह अपना राजनीतिक हित साधने के लिए देश को जाति और धर्म में बांटने का काम कर रही है। देश मे आर्थिक आपातकाल जैसे हालत है , बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान और व्यापारी सरकार की नीतियों के खिलाफ और अपनी हक के लिए सड़कों पर उतर आया है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उनकी आवाज दबाने के लिए उनपर लाठी बरसा कर उन्हें अपमानित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई, प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम है। पुलिस अपराधी की तरह बर्ताव कर रही है, बहू- बेटियों पर अत्यचार हो रहे है और कहा कि समाजवादी पार्टी सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है उसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार रहते प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई मिली थी, लेकिन वर्तमान सरकार की नीयत में खोट और बदले की भावना के चलते प्रदेश का विकास थम गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो भाजपा को उखाड़ फेंकने और समाजवादी पार्टी को जिताने के लिए कार्य करें। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, अशोक चौहान, ओमदत्त शर्मा, जिला महासचिव नवीन भाटी, सुधीर भाटी,  लोकमान प्रधान, रामटेक कटारिया, कृष्णा चौहान, शैंकी भाटी, नई मेवाती, सुनील भाटी, नसरुद्दीन मलिक, देवेंद्र अवाना, गुलाम अहमद, इंतजार खान, रघुराज यादव, उधम पंडित, ओमवीर सैन, शिमला यादव, कर्मवीर गुर्जर, कमल भाटी, सुरेंद्र नागर, सतीश नागर, मुकेश त्यागी, महेश भाटी, प्रमोद भाटी, जेपी नागर, कपिल सैफी, दयाराम शास्त्री, मुकेश प्रधान, सुशील नागर, सोनू मावी, विकास भनौता, कृशान्त भाटी, विपिन नागर, रोहित बैसोया, सुबोध राणा, अमन नागर, सनी चौटाला, विकास यादव, देवेंद्र गुर्जर, सलमू सैफी, सीपी सोलंकी, विनोद एडवोकेट, टीटू यादव, अनीस अहमद, हसरुद्दीन, रविन्द्र यादव, इमरान, साकिर, संजय भाटी, जावेद, अमित रघुवंशी, सुरेन्द्र भाटी, ठाकुर संतोष, अनीता चौहान,  प्रदीप रावत, सुमित राणा, योगेंद्र देसाई, आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: