दनकौर (ख़ालिद सैफ़ी):
गौतम बुद्ध नगर की ऐतिहासिक नगरी दनकौर धाम में श्री गुरु द्रोणाचार्य बाबा धाम की परिक्रमा का कार्यक्रम आगामी 14 अक्टूबर से होगा।इस कार्यक्रम की जानकारी द्रोण मंदिर के प्रबंधक व दनकौर नगर पंचायत के पूर्व चैयरमैन महिपाल गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि हर महीने की अमावस्या के बाद पहले रविवार को बाबा द्रोणाचार्य धाम की परिक्रमा लगाई जाएगी ।उन्होंने बताया कि आगामी 14 अक्टूबर को 7 बजे और परिक्रमा सुबह 8:00 बजे दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होगी और यह परिक्रमा द्रोण मंदिर से प्रारंभ होकर बिहारी लाल चौक ,द्रोण डिग्री कॉलेज , चिश्ती दरगाह होते हुए बिजली घर , खेड़ा देवता मंदिर ,बाइपास , स्नेह गार्डन , घासी मंदिर , कसाना फार्म , सलारपुर अंडरपास , भूपेंद्र फार्म हाउस से होते हुए द्रोणाचार्य मंदिर पर परिक्रमा का समापन होगा।उन्होंने भक्तजनों से परिक्रमा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने दनकौर की जनता और क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस धाम में अपनी आहुति देकर अपने नगर को पर्यटन स्थल बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करें!


Post A Comment: