दनकौर(ख़ालिद सैफ़ी):
दनकौर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर लुटेरे  को अवैध चरस व छुरे के साथ गिरफ्तार किया है।दनकौर
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर  खेरली नहर  के पास से बीती रात को हरेन्द्र   पुत्र हरि  निवासी बागपुर ओर अभिषेक पुत्र पवन निवासी दाउदपुर के पास से 2किलो300ग्राम  अवैध चरस व छुरे के साथ गिरफ्तार किया है।इस संबंध में दनकौर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि  कोतवाली पुलिस रात्रि  गस्त कर रही थी तभी  मुखबिर की सूचना मिली तो खरेली नहर पर दो व्यक्ति खड़े थे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे ।पुलिस ने उक्त लोगो का पीछा कर धर दबोचा ।जिनकी पहचान    हरेन्द्र   पुत्र हरि  निवासी बागपुर ओर अभिषेक पुत्र पवन निवासी दाउदपुर के रूप  में हुई।दोनों ही व्यक्ति शातिर किस्म के  लुटेरे व तस्कर है । उनके तस्करी के लिए लाई गई अवैध चरस को पुलिस ने बरामद किया है तलाशी के दौरान छुरा भी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्रभारी ने बताया की दोनों लोगो का अपराध की दुनिया से पुराना नाता रहा है।
Share To:

Post A Comment: