आशीष कुमार सिंघल नोएडा:
ग्रेटर नोएडा में राजपूत उत्थान सभा के प्रदेश अध्यक्ष, ठाकुर धीरज सिंह के नेतृत्व में समस्त सवर्ण समाज के लोगों ने एससीएसटी संशोधित कानून के विरोध में डीएम कार्यालय पर एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रशासन अमित श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। संज्ञान में रहे आज राजपूत उत्थान सभा के नेतृत्व में सवर्ण समाज के हजारों लोगों की मौजूदगी में ग्रेटर नोएडा परी चौक से नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक रैली होनी थी। जिसमे कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार व एससीएसटी एक्ट की शव यात्रा व शव दहन की योजना थी। लेकिन डीएम बीएन सिंह व कप्तान डॉ अजय शर्मा के आदेशानुसार रात 11 बजे रैली के नेतृत्वकर्ता राजपूत उत्थान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह को सूरजपुर कोतवाली के थानाध्यक्ष मुनीश चौहान द्वारा पुलिस कस्टडी में लेकर पूरी रात हिरासत में रखा गया। सुबह जगह जगह प्रदर्शनकारियों की अफरातफरी देखने को मिली। जनपद की शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व प्रदर्शनकारियों के बीच रैली को लेकर तनातनी बनती देख कोतवाली प्रभारी व उनके साथ प्रशासन के अन्य उच्च अधिकारियों ने संगठन के अध्यक्ष को कोतवाली से सूरजपुर कलेक्टरेट लाकर भीड़ को शांत कर वही ज्ञापन देने के आग्रह किया जिस पर सभी प्रदर्शनकारियों ने अपनी सहमति दे दी और उपरोक्त कथित कानून के विरोध में ज्ञापन दिया।
ठाकुर धीरज सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार ने दलित और सवर्ण समाज के लोगों में जातिगत भेदभाव कर देश को दो हिस्सों में विभाजन करने की कोशिश की है। किसी भी मामले में बिना जांच के दोषी करार दिया जाना सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। सरकार के अधिकांश निर्णय दलित वोट बैंक में सेंध लगाने के चक्कर मे जातिगत आधार पर लिए जा रहे हैं। जिसके लिए सभी सांसद जिम्मेदार हैं और आगामी चुनावों में सांसदों द्वारा इसका जबाब जनता को देना होगा। सरकार ने एससीएसटी काला कानून लाकर अपने लिए आगामी लोकसभा चुनावों में गढढे खोदने का काम किया है। मौके पर चमन शर्मा मदर इंडिया पार्टी, संगठन के प्रदेश सचिव रविन्द्र राणा, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह राघव प्रधान, ठाकुर सलीम भाटी जिला प्रभारी, विनय राणा जिला उपाध्यक्ष, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष उमेश रावल, सुनील पंडित तुगलपुर, बृजगोपाल भाटी, नबाब रावत, अरविंद सिंह राघव खुर्जा अध्यक्ष राजपूत उत्थान सभा, अर्जुन नरूला आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post A Comment: