ग्रेटर नोएडा( आशीष सिंघल): दादरी कोतवाली पुलिस ने बीती रात एक हत्या आरोपी को कोतवाली क्षेत्र के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास से धर दबोचा। दादरी कोतवाली पुलिस ने बताया कि गत दिनों पहले बोड़ाकी गांव के रहने वाले सुमित की पीट-पीटकर गांव के ही लोगों ने मौत के घाट उतार दिया था इस संबंध में सुमित के परिजनों ने दादरी कोतवाली में नाम दर्ज करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई हालांकि इस मामले में कई गिरफ्तारी हो चुकी हैं। कोतवाली पुलिस को बीती रात मुखबिर की सूचना मिलने पर दादरी कोतवाली प्रभारी राम सेन अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो आरोपी सुभाष पुत्र धर्मपाल नि0 ग्राम बोडाकी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तो पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर बोडाकी रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया । दादरी कोतवाली प्रभारी रामसेन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुभाष पुत्र धर्मपाल नि0 ग्राम बोडाकी को गिरफ्तार किया है आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था जिसकी पुलिस को तलाश थी।

Post A Comment: