दनकौर आशीष कुमार सिंघल
दनकौर व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर पंचायत कार्यालय के अधिशासी अधिकारी एवं विद्युत विभाग के एसडीओ एवं थानाध्यक्ष दनकौर से मुलाकात की इन्होंने नगर पंचायत दनकौर से सफाई के लिए पूरे नगर में मां दुर्गे की शोभायात्रा एवं काली की भव्य सवारी निकाले जाने के संबंध में कस्बा दनकौर नगर में जल छिड़काव एवं डोले के साथ सफाई नायक के साथ 6 कर्मचारी सफाई करने हेतू आगे आगे रहेंगे यह प्रस्ताव इन्होंने अधिशासी अधिकारी को दिया जिस पर अधिशासी अधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए तुरंत आदेश जारी कर दिए एसडीओ महोदय से विद्युत विभाग द्वारा मुख्य मार्गों पर खराब स्ट्रीट लाइट एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था के बारे में 
अवगत कराया गया जिसमें एसडीओ महोदय ने शाम को 4:00 बजे से सुचारु रुप से बिजली आपूर्ति करने की बात कही है थानाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर से प्रतिनिधि मंडल ने
मां दुर्गे की भव्य सवारी एवं काली की शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मांग रखी जिसमें थानाध्यक्ष ने इस मां दुर्गे की भव्य सवारी के आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की पूरी व्यवस्था करने को कहा है इस मौके पर सचिन गर्ग आलोक गोयल पुनीत गोयल गोलू चौधरी राहुल हर्ष साथ में रहे|
Share To:

Post A Comment: