*24 एक्सप्रेस न्यूज जो सब छुपाए उसे हम बताएं*
बुलंदशहर ☛ पूर्व विधायक हाजी अलीम की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत का मामला,आज छठे दिन भी पुलिस नही सुलझा पाई मौत की गुत्थी ।
1. पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे अनस को थाने पर बुलाकर की पूछताछ, दर्ज किए उसके ब्यान, निलंबित आरक्षी शाकिर अभी भी पुलिस हिरासत में ।
2. पूर्व एमएलए मोहम्मद गाजी, विजय यादव, ताहिर सिददीकी, वारिश खां आदि ने आज एसएसपी से की मुलाकात, मर्डर का खुलासे के लिए 10 दिन का दिया समय ।
3. हत्यारों के ना पकड़े जाने पर 27 अक्टूबर से पुलिस ऑफिस पर आमरण अनशन पर बैठने की दी चेतावनी ।
☛ दिल्ली के एक व्यापारी ने जमीन और फर्जी प्रपत्र दर्शाकर वाणिज्य कर विभाग से अपनी फर्म का कराया पंजीयन, जांच में जमीन और प्रपत्र सभी निकले फर्जी ।
1. वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अभय कुमार पटेल ने उक्त व्यापारी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, शाहदरा दिल्ली के कृष्णानगर का रहने वाला है व्यापारी शिवम ।
☛ सिटी कोतवाली में एसिड अटैक का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को पुलिस गिरफ्तार करने की नही जुटा पाई हिम्मत, दिल्ली से आकर उक्त महिला ने सिविल जज कोर्ट में 164 के तहत दर्ज कराए अपने ब्यान, थाने से होते हुए दिल्ली लौटी वापस ।
☛ डिबाई में रावण दहन की लीला के मंचन के जरिए ब्रहमनपुरी निवासी अंकुर अग्रवाल की भूमि पर कब्जे का प्रयास, 19 अक्टूबर को रावण दहन की लीला का मंचन रोकने के लिए की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार ।
☛ बुलंदशहर जिले की पुलिस को मुख्यालय से 19 नयी टाटा सूमो गाड़ियों की मिली सौगात, आज सवेरे पहुंची पुलिस लाईन । जिले के विभिन्न थानों में आवंटित होगी यह गाड़ियां ।
☛ जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के कैंप पर सोमवार रात हुए आतंकी हमले में बुलंदशहर के टांडा मुहल्ले का जवान अमित गोली लगने से घायल, श्रीनगर में सेना के अस्पताल में कराया गया भर्ती ।
☛ जहांगीराबाद पुलिस की करतूत, छह साल की मासूम से रेप का मामला एनसीआर में किया दर्ज । SP देहात रईस अख्तर ने मामला संज्ञान में आने पर जताई नाराजगी, पुलिस को रेप की धारा में एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देश ।
☛ सिकंद्राबाद के मुहल्ला चौधरीवाड़ा से नाबालिग किशोर गुलफाम लापता, पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में दी तहरीर ।
☛ सिकंद्राबाद क्षेत्र में महिला को घर में अकेला देखकर घर में घुसा पड़ौसी, किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर कपड़े फाड़े ।
☛ महिला सैल प्रभारी सन्ध्या वर्मा और आरक्षी रोशिला ने 5 टूटे घर बसाए, दोनों पक्षों में समझौता कराकर गिले शिकवे कराए दूर, पांचों महिलाओं को अपने-अपने पति के साथ दफ्तर से किया विदा ।
☛खुर्जा में आढ़ती ने धान खरीद के दौरान किसान से की बदसलूकी, गुस्साए किसानों ने नई मंडी के सामने लगाया जाम, एसडीएम और सीओ ने किसानों को किसी तरह समझाकर किया शांत ।
☛ स्याना ब्लॉक प्रमुख पुष्पेन्द्र यादव को मिला अभयदान, अविश्वास प्रस्ताव सत्यापन जांच में नहीं पहुंचा कोई बीडीसी सदस्य ।
☛ छठ भवानी समेत कई मेलों में मुख्य अतिथि रहे बीजेपी के जिला मीडियाप्रभारी शरद त्रिवेदी, मां काली के स्वरूपों की उतारी आरती । इस दौरान मोहित सक्सेना सहित अनिल ठाकुर, विकास शर्मा आदि साथ रहे मौजूद ।
☛ मां की भक्ति में लीन हुए जिला कारागार के बंदी, नवरात्रि के पावन पर्व पर आज जेल में मां शेरावाली का हुआ जगराता, रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स के बैनर तले तीन घंटे तक चले जगराते के बाद प्रसाद का हुआ वितरण ।
1. जेल अधीक्षक ओपी कटियार ने सभी बंदियों को नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाऐ, बुराई व अपराध की दुनिया छोड़कर सत्य की राह पर चलने का किया आहवान ।
2. इस मौके पर जेलर राजेश कुमार पांडे सहित डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, बद्री प्रसाद सागर, नागेश सिंह व चिकित्सक के. के. सिंह आदि रहे मौजूद ।


Post A Comment: