आशीष सिंघल गौतम बुद्ध नगर
सर्व शिक्षा अभियान 'सब पढ़ें सब बढ़ें' के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग गौतमबुद्धनगर के ब्लॉक बिसरख के बी.आर.सी. केंद्र सलारपुर में पांच दिवसीय ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण, श्री सूर्य प्रकाश राय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री वेद प्रकाश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को गुणवत्ता शिक्षा पर कार्य करने हेतु शुभ कामनाएं दी।
प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने हेत यह प्रशिक्षण प्रथम NGO के माध्यम से बी.आर.सी. केंद्र सलारपुर में दिनांक 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक संचालित हुआ, जहाँ सभी चारों विकास क्षेत्रों से चयनित 16 शिक्षकों को प्रशिक्षित करने हेतु पांच दिवसीय 'ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम संचालित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक से 4-4 बी.आर.पी. को गतिविधि के माध्यम से पढ़ाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया
।प्रशिक्षण के उपरांत उक्त सभी 16 शिक्षक अपने-अपने विकास खण्ड के बी.आर.सी. केंद्र पर प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही जनपद में संचालित सभी प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर का मापन टेस्टिंग किट से किया जाएगा।
प्रशिक्षण प्राप्त सभी 16 प्रतिभागी चयनित विद्यालयों में दिनांक 22 अक्टूबर से 20 कार्यदिवस तक शिक्षण कार्य करते हुए बच्चों की प्रथम, मध्य एवं अंतिम जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे जिसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्धनगर के माध्यम से 15 नवंबर तक शासन को ऑनलाइन प्रेषित की जाएगी।
प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर प्रथम NGO से जिला समन्वयक श्री पंकज कुमार प्रजापति एवं विवेक कुमार तथा DRP के रूप में श्री भूपेंद्र सिंह( डाइट प्रवक्ता), श्री जितेंद्र कुमार शर्मा, श्री जगदीश प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में बिसरख ब्लॉक से श्री नियाज़ मीर, श्रीमती इंदु गुर्जर, श्रीमती गीता ज्ञानी, श्रीमती दीपशिखा, तथा दादरी ब्लॉक से श्री कुलदीप नागर, श्रीमती श्वेता सोमवंशी, श्रीमती दीपशिखा, श्रीमती रश्मि त्यागी, तथा दनकौर ब्लॉक से श्री कृष्ण कुमार शर्मा, श्री सुखपाल सिंह, श्री प्रदीप कुमार आर्य, श्री मनोज कुमार तेवतिया एवं ज़ेवर ब्लॉक से श्री दीवान सिंह, श्री आशु कुमार ऐरन, श्री देवेंद्र कुमार, श्री संजय कुमार ने प्रतिभाग किया।


Post A Comment: