Jitendra Garg Aligarh
24 Express news
✍ *अवैध रूप से कब्जा की गई 4 करोड़ की जमीन पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कराई कब्जा मुक्त*
जॉइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह ने भू-माफियाओं द्वारा कब्जा गई धौर्रामाफी की जमीन के खसरा नंबर 149 व 152 के रकबा 4040 वर्ग मीटर औऱ खसरा नंबर 345 रकबा 460 वर्गमीटर ऊसर भूमि से अवैध कब्जा हटवाया।जॉइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह ने बताया कि कब्जा मुक्त कराई गयी जमीन की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है औऱ जमीन को कब्जा मुक्त कराकर नगर निगम को सुपुर्द कर दिया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान व कार्यवाही में एसीएम प्रथम रंजीत सिंह, तहसीलदार कोल गौतम सिंह व नगर निगम के अधिकारियों के साथ साथ पुलिस टीम भी मौजूद रही।
✍ *उ.प्र.सरकार ने शस्त्र लाइसेंस पर जारी रोक हटाई*
उ.प्र.सरकार ने नए शस्त्र लाइसेंस को लेकर गाइडलाइन जारी की।नई शस्त्र नियमावली 2016 के तहत ही लाइसेंस जारी होंगे।प्रमुख सचिव गृह ने सभी डीएम को भेजा निर्देशशस्त्र लाइसेंस को लेकर नई गाइडलाइन जारी।शस्त्र चलाने का टेस्ट सिस्टम खत्म किया गया यूपी सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की।एक बार में 100 कारतूस रख सकेंगे।हर्ष फायरिंग पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा।
✍ *मान्यता प्राप्त स्कूल,कालेजों के द्वारा फीस वृद्धि के सम्बंध में एडीएम सिटी व डीआईओएस ने बैठक कर जारी किए निर्देश*
जनपद अलीगढ़ में संचालित मान्यता प्राप्त स्कूल कालेजों के द्वारा फीस वृद्धि के सम्बंध में डीएम की अध्यक्षता में जिला नियामक शुल्क समिति का गठन किया गया है, जिसमें:जिला मजिस्ट्रेट-अध्यक्ष,डीआईओएस(सदस्य सचिव)एक्सईएन पीडब्लूडी(सदस्य,एसटीओ सदस्य)प्रधनाचार्य,ओएलएफ(सदस्य)मनी गुप्ता सीए(सदस्य)चंद्र प्रकाश(अभिवावक एसोसिएशन सदस्य)बने।कलेक्ट्रट सभागार बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने सभी स्कूल व कालेजों के प्रधानाध्यापकों/प्रतिनिधयों को सरकारी गज़ट की विस्तृत जानकारी देते हुए निर्देश दिये।
A - किसी विद्यालय में शुल्क संग्रह की प्रक्रिया खुली पारदर्शी और उत्तरदाई होगी जिसमें:
विवरण पुस्तिका एवं रजिस्ट्रीकरण शुल्क यह केवल छात्र द्वारा रजिस्ट्रीकरण के समय देय होगा।प्रवेश शुल्क विद्यालय में नवीन प्रवेश के समय प्रथम बार लिया जाएगा।परीक्षा शुल्क सिर्फ परीक्षाओं के लिए ही देय होगा।
संयुक्त वार्षिक शुल्क प्रति वर्ष एकल शीर्षक वार्षिक आवर्ती शुल्क ही देय होगा।वैकल्पिक शुल्क संगठक- विद्यालय द्वारा उपबंधित वैकल्पिक क्रियाकलापों तथा सुविधाओं हेतु देय विभिन्न शुल्क निम्नलिखित होंगे:परिवहन,बोर्डिंग,मेस या डायनिंग,शैक्षिक भ्रमण,कोई सामान क्रियाकलाप।प्रत्येक मान्यता प्राप्त विद्यालय शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व समिति को आगामी शैक्षणिक वर्ष के दौरान शुल्क का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करेगा।विद्यालय प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष प्रवेश प्रारंभ होने के 7 दिन पूर्व अपनी वेबसाइट पर शुल्क का विवरण अपलोड करेगा एवं सूचना पट्ट पर प्रकाशित भी करेगा।विद्यालय यह भी स्पष्ट करेगा कि शुल्क मासिक या त्रैमासिक या अर्ध वार्षिक किस्तों में किया जाएगा।कोई विद्यालय समिति की पूर्व स्वीकृत के सिवाय शैक्षणिक सत्र के दौरान शुल्क से अधिक कोई शुल्क अधिक नहीं लेगा।प्रत्येक मान्यता प्राप्त विद्यालय यह सुनिश्चित करेगा कि कोई कैपिटेशन शुल्क न लिया जाए।छात्र से लेने वाले प्रत्येक शुल्क या प्रभार के लिए रसीद जारी की जाएगी।किसी छात्र को पुस्तकें, जूते,मौजे व यूनिफॉर्म आदि किसी दुकान से क्रय करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
विद्यालय द्वारा पांच निरंतर शैक्षणिक वर्षों के भीतर विद्यालय पोशाक में परिवर्तन नहीं किया जाएगा।विद्यालय प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश प्रारंभ होने के साठ दिन पूर्व अपने सूचना पट्ट/वेबसाइट पर निम्नलिखित विवरण प्रकाशित करेगा और विवरण पुस्तिका छात्रों को प्रवेश पत्र सहित उपलब्ध कराई जाएगी:मान्यता प्राप्त विद्यालय के संबंध में सामान्य जानकारी प्रत्यायन एवं संबद्धता।
प्रवेश नीति।पूर्ववर्ती वर्ष ,चालू वर्ष और आगामी वर्ष के लिए शुल्क एवं निधि संरचना का विवरण।छात्रावास खेल पाठ्यचर्या संबंधी क्रियाकलापों और अतिरिक्त पाठ्यचर्या संबंधी क्रियाकलापों सहित सुविधाओं का विवरण।विद्यार्थी स्थान अनुपात एवं विद्यार्थी अध्यापक अनुपात का विवरण।शैक्षणिक वर्ष 2015-16, 2016-17 और 2017-18 में अध्यापकों का वेतन विवरण।मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा छात्रों हेतु संपूर्ण शैक्षणिक वर्ष के दौरानआयोजित किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों का कैलेंडर।मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा अध्यापक प्रशिक्षण और कर्मचारी वर्ग विकास कार्यक्रम हेतु संपूर्ण शैक्षणिक वर्ष के दौरानआयोजित किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों का कलैंडर।बैठक में एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट नलिनी कांत सिंह, एडीआईओएस सहित अन्य अधिकारी और स्कूलों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
✍ *अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मथुरा रोड पर हो रहे अवैध निर्माण को सीज किया*
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और आसना पुलिस चौकी के टीम द्वारा मथुरा रोड पर हो रहे अवैध निर्माण कन्हैया लाल वार्ष्णेय ग्राम सहारनपुर पर अवैध कोल्ड स्टोर का निर्माण हो रहा था जिसको टीम ने बंद कर सीज किया और वही गिरीश उपाध्याय ग्राम अजीतपुर आसना पर 500 वर्ग गज का भूतल का अवैध निर्माण हो रहा था जिसको अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सीज कर दिया टीम में महाराज सिंह,आर के गुप्ता,नवीन शर्मा,योगेश कुमार सिंह और आसना पुलिस चौकी का पुलिस बल मौजूद रहा।
✍ *समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अलीगढ़ एनकाउंटर को लेकर लिया संज्ञान*
अलीगढ़ में 20 सितंबर को दो नौजवानों के एनकाउंटर द्वारा हत्या से संबंधित जानकारी के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पांच नेताओं की कमैटी बनाई, जिसमें सुरेंद्र नागर कमाल अख्तर, जफर आलम पूर्व विधायक अलीगढ़, उदयवीर सिंह, दिलीप दयाल ,ओमप्रकाश सिंह 10 अक्टूबर को अलीगढ़ पहुंचकर जानकारी लेंगे और एनकाउंटर से संबंधित रिपोर्ट अखिलेश यादव को सौंपेंगे।
✍ *खैर विधायक ने भूमिपूजन कर शुरू कराया गाँव धर्मपुर में विधुतीकरण*
खैर विधायक अनूप प्रधान ने भूमिपूजन कर शुरू कराया गाँव धर्मपुर में विधुतीकरण।तहसील मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर धर्मपुर गांव में आजादी से आज तक बिजली नही पहुचीं पाई ।साथ ही बिजली विभाग का कारनामा है कि जिस गांव में बिजली का एक खम्भा तक नही था उस गांव में ग्रामीणों तक बिजली के बिल भी पहुंचने लगे वो भी 50 से 60 हजार रुपये तक। ग्रामीणों की इस समस्या को खैर विधायक द्वारा भूमिपूजन कर गांव में विधुतीकरण का कार्य शुरू किया गया। विधुतीकरण के कार्य का शुभारंभ होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ी।
✍ *गभाना में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मौके पर युवक की मौत*
गभाना के हाईवे भरतरी के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय ललित पुत्र बुद्धसेन निवासी नगरिया मेहरावल की मौके पर मौत हो गई, साथी सुनील घायल हो गया।मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया।ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागा ,पुलिस जांच में जुटी।
✍ *संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत हुई प्राइवेट/वित्तपोषित स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक*
संचारी रोग नियँत्रण पखवाड़े के अंतर्गत कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिला अधिकारी नगर की अध्यक्षता में जनपद के समस्त प्राइवेट/वित्तपोषित स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमएल अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ द्वारा मलेरिया/डेंगू/संचारी रोगों से वचाब हेतु क्या करें क्या न करें की जानकारी दी गई तथा सभी प्रधानाचार्यों से अपने स्कूल में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नामित करते हुये क्या करें क्या न करें व पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की जानकारी छात्र/छात्राओं को देने के लिए निर्देशित करें।बैठेक में ज़िला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा,एडीएम प्रशासन अजीत श्रीवास्तव,एसीएमओ डॉ पीकेशर्मा,सनीहा खान,ओएलएफ से सिस्टर ज्योति,ए के पांडेय,डॉ शोएब,पुष्पेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
✍ *कच्ची गड़ी में ज़िला मलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा लगाया गया कैम्प*
सामु.स्वास्थ्य केंद्र अतरौली के ग्राम कच्ची गड़ी में ज़िला मलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा कैम्प लगाकर 47 रक्त पट्टीका बनाने के साथ अन्य 84 मरीज देखे गये।गांव में फागिंग करा दी गई।, टीम जितेंद्र वार्ष्णेय,भूप सिंह,अजय ,मदन, ए.एन एम प्रवेश कुमारी आदि उपस्थित थे।टीम द्वारा 48 घरों में कूलर एवं अन्य पात्र देखे गये, जिनमे 07 पात्र धनात्मक पाये गये।
✍ *मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने आतिशबाजी के थोक विक्रेताओं के यहां किया निरीक्षण*
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने आज बन्नादेवी क्षेत्र के अंतर्गत आतिशबाजी के थोक विक्रेता तस्लीम उल हक निवासी टन टन पाड़ा और फसिउद्दीन के विक्रय स्थल को चेक किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने दोनों थोक विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी है कि दुकान पर निर्धारित क्षमता के हिसाब से आतिशबाजी को रखें और अगर अधिक है तो उसको अविलंब हटा दें भंडारण अधिक पाया जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
✍ *खैर के चर्चित गंगल हत्याकांड में रिमांड पर आया आरोपी अभिषेक*
विजय गंगल हत्याकांड के तकरीबन 6 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्या के मुख्य शाजिशकर्ता का पता नही लगा पाई है जिसके चलते विजय गंगल के पुत्र शीतल गंगल घटना के मुख्यसूत्रधार का पता लगाने व उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर के अम्बेडकर पार्क में आमरण अनशन पर बैठ गए।साथ मे पूर्व विधायक प्रमोद गोड़ भी शीतल गंगल के साथ धरना पर बैठ गए थे सांसद सतीश गौतम के आग्रह पर शीतल गंगल ने अपना आमरण अनशन तो खत्म कर दिया लेकिन अपनी मांगों को लेकर वह धरना पर डटे रहे 10 दिन चले धरने को एडीएम(आर) अलीगढ़ के आश्वासन पर खत्म कर दिया गया। वही पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ की संस्तुति पर प्रमुख सहसचिव 'ग्रह' उत्तरप्रदेश शासन लखनऊ द्वारा विजय गंगल हत्या कांड की पुनः विवेचना एसटीएफ को सौप दी गई थी। जिसकी एसटीएफ द्वारा जाँच जारी है। हत्याकांड में आरोपी अभिषेक ने अलीगढ़ कोर्ट में कुछ ही दिनों पहले आत्मसमर्पण किया था। जिसे खैर पुलिस द्वारा 8 घंटा की रिमांड पर लेकर आई थी,तथा हत्याकांड से सम्बंधित आरोपी से पूछताछ की गई कोतवाली अरविंद राठी ने बताया कि पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़ी कई बातें सामने आई है साथ ही साथ हत्याकांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी अभिषेक द्वारा बरामद कराई गई है.
✍ *अलीगढ़ के उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों रसोईया महिलाओं ने मार्च निकाल कर सौपा ज्ञापन*
अलीगढ़ के जूनियर हाई स्कुलो में खाना बनाने वाली सैकड़ो महिलाओं ने जिला पंचायत पर एकत्रित हो कर उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च निकाला उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त को सौंपा जिसमे इनकी मांग थी कि उनको एक हज़ार रुपये मानदेय दिया जा रहा है जिसको 5 हज़ार किया जाय, साथ ही मानदेय 11 महीने के लिए किया जाय और मानदेय सीधे बैंक खाते में भेजा जाय,अगर यह मांगे नही मानी गयी तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।इस मौके पर प्रशांत शर्मा जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ आदि रहे।
✍ *प्रॉस्पर फाउण्डेशन का हुआ शपथ ग्रहण समारोह*
प्रॉस्पर फाउण्डेशन नि:शुल्क सदस्यता महा अभियान के तहत नगर निगम वार्ड नंबर 65 की कार्यकारणी टीम मॉनिटर मोहम्मद जुबैर फारूकी व सचिव मोहसिन खान के साथ 5 सदस्यों को फाउण्डेशन की शपथ दिलाई। फाउण्डेशन सचिव डॉ स्वालेहीन अख्तर ने क्षेत्रीय बी. एल. ओ को सहयोग करने, उनके साथ बिना मदभेद से क्षेत्रीय लोगों के वोट सही कराने व बड़वाने की सलाह देते हुए कहा कि सामाजिक और जागरूकता का कार्य करना ही प्रॉस्पर फाउण्डेशन की प्राथमिकता है। अलाउददीन सैफी ने स्वच्छता पर प्रकाश डाला ।जुबैर फारूकी ने सभी सदस्यों से मन लगाकर कार्य करने की अपील की। मुख्य रूप से डॉ उमर सईद,मोहम्मद ज़ीशाान, ज़हीन, उपेन्द्र सिंह, शादाब अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
✍ *श्री रामलीला महोत्सव में श्रीराम जानकी का हुआ विवाह*
श्री रामलीला महोत्सव में श्रीराम जानकी का विवाह हुआ, कैकयी का कोप भवन में जाना एवं श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी जी वनगमन की लीला का मंचन आदर्श रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा किया गया। सर्वप्रथम श्रीरामायण जी व श्रीराम जी की आरती समिति के सदस्यों के द्वारा की गई।इस अवसर पर वेदप्रकाश जैन, अरविन्द अग्रवाल, विमल अग्रवाल, संदीप रंजन, अतुल कुलश्रेष्ठ, पवन खण्डेलवाल, अन्नू बीड़ी, सुनील गर्ग, व अन्य सैकड़ों रामभक्त उपस्थित थे।
✍ *श्री कृष्ण लीला क्या हुआ भव्य शुभारंभ*
श्री चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज में होने वाली श्री कृष्ण लीला का भव्य उद्घाटन कृष्ण बिहारी सक्सेना, कालीचरण गुप्ता, वेद प्रकाश जैन, प्रभाकर सिंह ने मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल ठाकुर श्योराज सिंह इं जगमोहन गुप्ता,आनंद स्वरूप केला, बिहारी महेश्वरी,देवेंद्र यादव आदि ने दीप जलाकर एवं राधा कृष्ण को माला पहनाकर सामूहिक रूप से किया। संस्थान के अध्यक्ष आशुतोष वार्ष्णेय एवं संयोजक प्रदीप महेश्वरी ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया श्री कृष्ण लीला का मंचन श्री राम जी शर्मा वृंदावन वाले एवं उनकी मंडली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशुतोष वार्ष्णेय, प्रेम प्रकाश महेश्वरी, कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, संदीप महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
Jitendra Garg
24Express News
*अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वॉइस एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क कर 9359080748

Post A Comment: