ब्यूरो चीफ बुलंदशहर;
बुलंदशहर ☛ सिटी के काली नदी रोड पर युवक की हादसे में मौत, आज सुबह पड़ा मिला शव । इमामबाड़ा ऊपरकोट का रहने वाला है मृतक जैद, टेलरिंग का करता था काम ।
☛ सिटी क्षेत्र के नया गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव । पुलिस मौके पर ।
☛ ACJM अशोक कुमार दुबे ने तेजाब प्रकरण में आरोपी को 7 साल के कारावास और जुर्माने की सजा से किया दंडित, ककोड़ थाने के गांव वैर बादशाहपुर का रहने वाला है आरोपी ब्रहमजीत ।
1. एपीओ धनंजय सिंह जादौन ने दी जानकारी, 29.8.1993 को आरोपी ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोकने के विवाद में युवती समेत 4 लोगों पर फेंका था तेजाब ।
☛ चोला पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बैटरा चोर, चौकी प्रभारी दलवीर सिंह ने फ्लाईओवर के पास से किया गिरफ्तार । छुरे, बाईक और ट्रेक्टर से चोरी बैटरा किया बरामद ।
☛ चोला में ग्रामीणों ने विधुत विभाग के जेई और कर्मियों के साथ की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, जेई मुकेश कुमार ने तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ स्याना क्षेत्र में लूट, गांव निखोव व करौठी के रास्ते में बाईक सवार लुटेरों ने बीबी नगर निवासी मां-बेटे को लूटा, सोने की चेन और कानों के कुण्डल छीने ।
☛ स्याना थाने में गांव सराय के प्रधान के खिलाफ एफआईआर, बीडीओ देशराज गिरी ने कराई रिपोर्ट । लगाया रास्ते में रोककर मारपीट करने और सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप ।
☛ सिकंद्राबाद क्षेत्र में कुत्ते की कब्र के पास उधार खाना ना देने पर दबंगों ने होटल मालिक को पीटा, दहशत फैलाने के लिए होटल के बाहर की फायरिंग, होटल मालिक ने काउंटर के नीचे छिपकर बचाई जान ।
☛ सिकंद्राबाद क्षेत्र में शौहदों के हौसले बुलंद, शाहजी डेयरी के पास नाबालिग किशोरी के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को दी जान से मारने की धमकी ।
☛ सिकंद्राबाद के बुटेना मोड़ पर बाईक सवार युवक नील गाय से टकराकर घायल, उपचार के दौरान मौत । गांव महेपा जागीर का रहने वाला है मृतक युवक हरेन्द्र ।
☛ सिकंद्राबाद के खत्रीवाड़ा  से महिला घर से 50 हजार रुपए की नगदी लेकर प्रेमी के साथ फुर्र, दोनों बच्चों को भी ले गई साथ, पति ने प्रेमी के खिलाफ थाने में दी तहरीर ।
☛ *प्रदेश सरकार ने नये शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर लगी रोक हटाई,* जिला मजिस्ट्रेटों को आयुध नियमावली 2016 के प्रावधानों के अनुसार नये शस्त्र लाइसेंस जारी करने के दिए निर्देश ।
1. सचिव गृह भगवान स्वरूप ने इस संबंध में शासनादेश किया जारी, इसमें हर्ष फायरिंग करने वाले शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का भी है प्रावधान ।
2. शासन ने पहले से चली आ रही शस्त्र चलाने का टेस्ट लेने की व्यवस्था को भी किया समाप्त, अब शस्त्र लाइसेंस के आवेदकों को शस्त्र चलाने की ट्रेनिंग (खाली बंदूक से) का दिया जायेगा प्रमाणपत्र ।

Share To:

Post A Comment: