आशीष सिंघल :
*24 एक्सप्रेस न्यूज जो सब छुपाये उसे हम बताये*
बुलंदशहर ☛ *भारतीय जनता युवा मोर्चा की जारी जिला कार्यकारिणी की सूची से पार्टी में बगावत के तेवर,* नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हैरा ने समर्पित कार्यकर्ताओं को नही दी तबज्जो ।
1. पार्टी में उठे असंतोष को दबाने के लिए जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने उठाए कदम, जारी सूची पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक । कहा यह सूची नही मान्य, संशोधित करके दुबारा की जायेगी जारी ।
☛ *सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर से गुरुवार 18 अक्टूबर को निकलेगी "श्री महाकाली जी" की प्राचीन शोभायात्रा,* भव्य झांकियों के साथ मां काली जी के नौ स्वरूपों के होंगे दर्शन ।
1. मेरठ जोन के आईजी रामकुमार सहित सांसद अनिल अग्रवाल, डाॅ भोला सिंह व एसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे मौजूद ।
☛ *शहर के सर्राफा बाजार में नवनिर्मित पुलिस चौकी का सांसद डाॅ भोला सिंह और एसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उदघाटन ।
1. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के सहयोग से बनी चौकी पर एसएसपी ने मौके पर स्टाफ किया नियुक्त, इस मौके पर सर्राफ राजकुमार वर्मा, अजय गौड़, अनुज अग्रवाल, महेन्द्रपाल वर्मा आदि रहे मौजूद 
☛ सिटी क्षेत्र के राम विहार शास्त्री नगर निवासी अवधेश कुमार के साथ फ्रॉड, अज्ञात लोगों ने स्टेट बैंक में स्थित खाते से एक लाख दो हजार रुपए की नगदी ।
☛ सिटी क्षेत्र के राजेबाबू रोड पर हाईस्कूल के छात्र मोहम्मद के साथ मारपीट, टयूशन पढ़ने जाते समय आधा दर्जन लोगों ने घेरकर पीटा । रुकन सराय निवासी छात्र ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 
☛ खाद्य विभाग की टीम ने आज शहर में विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर खाद्य पदार्थों के भरे नमूने, काली नदी रोड पर एक गोदाम में तीन क्विंटल टांफी रस टपकती मिलने पर कराई नष्ट ।
☛ सिकंद्राबाद पुलिस ने औधोगिक क्षेत्र में स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिपो से तेल की चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, गैंग के चार गुर्गो को किया गिरफ्तार ।
1. पुलिस का दावा, मास्टर चाबी के जरिए डिपो से करोड़ों रुपए के तेल की करते थे चोरी, इंडस्ट्रीज के पास एक अहाता ले रखा था किराए पर ।
☛ आहार क्षेत्र के गांव मौहरसा में डाका, बदमाशों ने तीन घरों में धावा बोलकर नगदी, गहने और मोबाईल लूटे । घटना के समय परिजन रहे थे सो, बदमाशों के आने की नही लगी भनक ।
☛ बुगरासी चौकी क्षेत्र में स्थित संतोष क्लीनिक में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, पति समीर अली ने चिकित्सक दंपत्ति पर लगाया लापरवाही का आरोप, दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ स्याना क्षेत्र के नया गांव के जंगल से विधुत लाईन का 280 मीटर तार काटकर ले गए चोर, तार कटने से निकटवर्ती ग्रामों की विधुत आपूर्ति ठप ।
☛ गुलावठी पुलिस ने बाल्मीकि बस्ती में स्थित पार्क में पकड़ा जुआ, जुआ खेलते 15 जुआरी किए अरेस्ट, मौके से ताश के पत्ते और 39400 रुपए की नगदी बरामद ।
☛ पहासू क्षेत्र के शिकारपुर रोड पर स्थित बीजेपी नेता वीरेन्द्र शर्मा के पेट्रोल पंप से पेट्रोल चोरी, शातिरों ने टैंक में पाईप डालकर 4 हजार लीटर तेल किया चोरी ।
☛ ककोड़ थाने में व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली तस्वीर वायरल करने पर FIR, उप निरीक्षक यशपाल सिंह ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ खुर्जा क्षेत्र के मुहल्ला अहीरपाड़ा में नंद के घर रह रही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, चाचा ने लगाया दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप, पति, जेठ और नंद के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ *ड्यूटी के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों की याद में 21 अक्टूबर को मनेगा स्मृति दिवस,* इससे पहले 19 व 20 अक्टूबर को पुलिस लाईन में चित्रकला, निबंध, वाद विवाद व देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

Share To:

Post A Comment: