आशीष सिंघल:
बुलंदशहर हाईलाइट
9 10 2018
बुलंदशहर की प्रथमिक शिक्षा व्यवस्था लडखडाने के हालात में शिक्षक ओर छात्र का अनुपात गड़बड़ाया, शिक्षा विभाग हालात बता पाने से दूर।

कल से नवरात्रि शरू आज दिन भर ज्योत लाने का लगा रहा क्रम।

शहर के व्यापारियों में रोष नगर पालिका ने कई गुना बढ़ाया जल कर ग्रह कर।

जलकर गृहकर बढ़ाने में समिति में कोई सुनवाई न होने से रोष।

ज़िला पँचायत और नगर पँचायत के दुकानदारी के  किराया निर्धारण में भी भारी असमानता दुकानदारो में रोष।

शासन की नई शस्त्र नीति को लेकर आवदेक में ख़ुशी की लहर, आवेदकों में ख़ुशी की लहर।

 अरनिया थर्मल पावर प्लांट के बाहर 4 गुना मुआवजे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी दो महिलाओं की हालत बिगड़ी, बेहोश होने पर किसानों ने निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया भर्ती।

 नरसेना क्षेत्र के गांव हिसारा में डाका, चोरों ने शिशुपाल के घर से दो लाख रुपए की नगदी और लाखों की कीमत के आभूषणों पर किया हाथ साफ, घटना के समय सो रहे थे परिजन ।

सिकंद्राबाद के मुहल्ला शिवाजी नगर में महिला ने पति को सिर में ईट मारकर किया घायल, पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में दी तहरीर ।

गंगा की धारा में सुधार पर 19 करोड़ रुपए खर्च करेगा सिंचाई विभाग।

 जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने गुजरात में उत्तर भारतीयों के उत्पीड़न का किया विरोध।
Share To:

Post A Comment: