ग्रेटर नोएडा(खालिद सैफी):ग्रेटर नोएडा में स्थित
नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के एम. सी. ए. विभाग मे "मशीन लर्निंग बेस्ड ऑन पाइथन " पर छात्रों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ | इस कार्यशाला मे डॉ. श्वेता मोंगीआ एवं डॉ. वसुधा अरोरा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है | यह कोर्स छात्रों के करियर डेवलपमेंट मैं मददगार सिद्ध होगा |समारोह को सफल बनाने मे फैकल्टी कोऑर्डिनेटर देवांशु दुबे, संतोष गुप्ता एवं विभाग के समस्त फैकल्टी का योगदान सराहनीय रहा। वही कार्यशाला मे प्रशिक्षित समस्त प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए जायेंगे
इस शुभारंभ के मौके पर रमन बत्रा, डॉ अजय कुमार , डॉ प्रवीण पचोरी, डॉ. सरोज सिंह, रितेश रस्तोगी सहित कॉलेज स्टाफ ओर गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Post A Comment: