• धर्मेंद्र कुमार राजस्थान प्रभारी:
  • सुबह 10:30 बजे पाइपलाइन में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट
  • स्टील प्लांट में लगी आग बुझाने की कोशिशें जारी
  • भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में मंगलवार को गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई। 12 अन्य झुलस गए। इनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। चार मजदूर अभी लापता हैं। प्लांट में लगी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। घटना सुबह 10:30 बजे की है। 
  • पाइपलाइन से गैस रिसी, चिंगारी से हुआ धमाका
    प्लांट में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, पाइपलाइन से गैस रिसने लगी। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से धमाका हो गया। प्लांट में धुआं भर जाने की वजह से लापता कर्मचारियों को ढूंढने में मुश्किलें आईं। हादसे के वक्त प्लांट में 25 लोग मौजूद थे। 
  • बैटरी कॉम्प्लेक्स में हुआ धमाका
    स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि प्लांट के कोक ओवन बैटरी कॉम्प्लेक्स नंबर 11 में धमाका हुआ था। इस मामले में केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भी रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में ही यहां के विस्तारित संयंत्र का लोकार्पण किया था।

    रेलवे को आपूर्ति करने वाला इकलौता प्लांट
    स्टील अथॉरिटी की वेबसाइट के मुताबिक, भिलाई का स्टील प्लांट ही भारतीय रेलवे को वर्ल्ड क्लास रेल मुहैया कराने वाला इकलौता सप्लायर है। यहां स्टील की सालाना उत्पादन क्षमता 3.15 मिलियन टन है। 
  • 2014 में हुए हादसे में 6 लोगों की जान गई थी
    भिलाई इस्पात संयंत्र में जून-2014 में जहरीली गैस के रिसाव से दो उप महाप्रबंधकों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी और करीब 40 लोग घायल हो गए थे। अगस्त 2018 में भी स्टील प्लांट में हादसे हुए थे।

Share To:

Post A Comment: