आशीष सिंघल दनकौर
बुलंदशहर में मंगलवार की सुबह सड़क पर खड़े ट्रक से कार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.जानकारी के अनुसार दिल्ली का एक परिवार नवरात्र के मौके पर आगरा के एक मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था. अभी वह बुलंदशहर की देहात कोतवाली क्षेत्र के एनएच 91 पर ठंडी पियाऊ के पास पहुंचे ही थे कि वहां पर पहले से खड़े ट्रक से कार की भिड़त हो गई. हादसा इतना तेज था कि कार के परखच्चे निकल आए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार सवार लोगों को बाहर निकाला. हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है


Post A Comment: