आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा
बिलासपुर -  शारदीय नवरात्रों के चलते सप्तमी कालरात्रि के उपलक्ष में मां भगवती के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई l तत्पश्चात धोबी पंचायत घर से काली के सात स्वरूपों में मां काली की शोभायात्रा कस्बे में मुख्य बाजारों से निकाली गई शोभा यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने की सुबह संचालन शोभा यात्रा समिति के संयोजक विपिन चौहान एडवोकेट ने किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सत्येंद्र नागर मौजूद रहकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाकाली शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने कहा कि  कालरात्रि  काल को जीतने वाली है जो जन्म, पालन और कॉल की देवी है। महाकाली की पूजा अर्चना करने से सब काम सिद्ध होते हैं। शोभा यात्रा पुलिस अधीक्षक देहात विनीत जायसवाल के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन पति सुधीर उर्फ़ कुक्की नागर, पंडित राम गोपाल अस्पताल के चेयरमैन राकेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, बिलासपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील, अग्रवाल पूर्व प्रत्याशी चेयरमैन भाजपा बिलासपुर, दिनेश भाटी, किरन पाल चौहान, अशोक चौहान, अनुपम तायल, मोहित कौशिक, गौतम नागर,  सभासद मोहित योगी, राहुल भाटी, शनि तायल आदि लोग मौजूद रहे



Share To:

Post A Comment: